बहन पर आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज युवक ने…

बहन पर आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज युवक ने…

पड़ोसी को मारा चाकू, गिरफ्तार…

नई दिल्ली। दिल्ली के वाजिदपुर इलाके में बहन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से नाराज एक युवक ने पड़ोसी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक व उसके पिता घायल हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात को दो पक्षों में विवाद हुआ था। आरोपित का नाम अंकुश (19) है। पुलिस ने बताया कि वारदात जेजे कालोनी वाजिदपुर की है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) उषा रंगनानी ने कहा कि शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी बहन गली में खड़ी थी। तभी उसका पड़ोसी पास से गुजर रहा था और कुछ टिप्पणी कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में लड़ाई शुरू हो गई। दोनों पक्षों को चोटें आई हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि लड़ाई के समय दोनों पक्ष शराब के नशे में थे। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता और उसके भाई को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि एक शख्स का इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…