परिवारवादी पार्टियां देश और दुनिया के लोकतंत्र पर धब्बा है : अमित शाह…

परिवारवादी पार्टियां देश और दुनिया के लोकतंत्र पर धब्बा है : अमित शाह…

मऊरानीपुर, 14 फरवरी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाम झांसी के मऊरानीपुर में पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान शाह ने कहा कि ये परिवारवाद पार्टियां देश और दुनिया के लोकतंत्र पर धब्बा है। ये पार्टियां उत्तर प्रदेश और देश का भला नहीं कर सकती है। इन पार्टियों में लोकतंत्र को बढ़ाने की कोई ललक नहीं है।’ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ‘ये परिवारवाद पार्टियां देश और दुनिया के लोकतंत्र पर धब्बा है। ये पार्टियां उत्तर प्रदेश और देश का भला नहीं कर सकती है। यह कांग्रेस पार्टी है पहले जवाहर लाल नेहरू, फिर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, क्या ये लोग देश का भला कर सकते हैं?। इन पार्टियों में लोकतंत्र को बढ़ाने की कोई ललक नहीं है। इस दौरान शाह ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने 5 सालों में अपने परिवार के 45 सदस्यों को अलग-अलग पद पर बैठाने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 45 योजनाओं को आपके घर में भेजने का काम किया है। कहा कि 5 साल के अंदर उत्तर प्रदेश और ग़रीबों की ज़मीन को अखिलेश यादव के गुडों ने कब्जाई। योगी आदित्यनाथ ने 2,000 करोड़ रुपए की ज़मीन पर बुलडोजर घुमाकर खाली करवा दिया।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…