दिव्यांका पर लता मंगेशकर का ट्रिब्यूट मेसेज कॉपी करने का आरोप, ऐक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब…

दिव्यांका पर लता मंगेशकर का ट्रिब्यूट मेसेज कॉपी करने का आरोप, ऐक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब…

मुंबई, 08 फरवरी। ऐक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है, जो उन पर लता मंगेशकर के लिए ट्रिब्यूट मेसेज कॉपी करने का आरोप लगा रहे थे। हैरानी की बात है कि ऐसे मौके पर भी कुछ लोग गलत बातें बोलने या ट्रोल करने का मौका ढूंढ लेते हैं। लता मंगेशकर का 6 फरवरी को निधन हो गया था। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर लोग लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने लगे। दिव्यांका को भी लता मंगेशकर के निधन से सदमा लगा और उन्होंने सोशल मीडिया पर स्वर कोकिला को श्रद्धांजलि दी।

दिव्यांका ने अपने ट्विटर हैंडल पर लता मंगेशकर की एक तस्वीर शेयर कर साथ में कुछ लाइनें लिखीं। लेकिन इस मेसेज को पढ़ने के बाद कुछ यूजर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया। एक यूजर ने उन पर कहीं से लाइनें चुराने का आरोप लगाया। यह देख दिव्यांका से रहा नहीं गया और उन्होंने उस यूजर को तगड़ा जवाब दिया।

दिव्यांका ने ट्विटर पर लिखा, ‘मुझे इनडायरेक्टली यह बताने के लिए बहुत शुक्रिया की मैं अच्छा लिखती हूं। तुम्हारे तिरस्कार में मेरी तारीफ है।’

दिव्यांका ने लता मंगेशकर के लिए जो ट्रिब्यूट मेसेज लिखा था, वह कुछ यूं था, ‘आपने आज हमारे देश को एक शून्य में छोड़ दिया है लता जी। कला इतिहासकार आपके काम को स्टडी करेंगे और आपके गाने सदियों तक अमर रहेंगे। आप भारत की आजादी से लेकर आज तक संगीत का युग थीं जो आज खत्म हो गया।’

दिव्यांका ही नहीं, कुछ लोगों ने शाहरुख खान को भी अपने निशाने पर ले लिया। शाहरुख का लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह दुआ। पढ़ने के बाद लता जी के पार्थिव शरीर पर फूंक मारते नजर आए। लेकिन कुछ यूजर्स को लगा कि उन्होंने थूका है और इसी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। इसके बाद राखी सावंत और उर्मिला मातोंडकर, शाहरुख के सपॉर्ट में सामने आई हैं।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…