किशोरी से दुष्कर्म में 20 साल की कैद…

किशोरी से दुष्कर्म में 20 साल की कैद…

फरीदाबाद। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जैसमीन शर्मा की अदालत ने 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने यह फैसला दोनों पक्षों के वकीलों की बहस सुनने के बाद दिया।

दोषी गौतम यहां बल्लभगढ़ के एक गांव में रहता है। उसी गांव में दुष्कर्म के बाद एक किशोरी गर्भवती हो गई थी। सात महीने बाद उसके परिजनों को इस बारे में पता चला। लीगल सेल के वकील रविंद्र गुप्ता ने बताया कि मुकदमा 18 जून 2019 को किशोरी के परिजनों की शिकायत पर महिला थाना बल्लभगढ़ में दर्ज हुआ था।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…