पुडुचेरी की उपराज्यपाल ने चेन्नई में स्कूटर से गिरी घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल…

पुडुचेरी की उपराज्यपाल ने चेन्नई में स्कूटर से गिरी घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल…

 पुडुचेरी, 15 जनवरी। पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने स्कूटर से गिरी अधेड़ उम्र की एक महिला की मदद की। महिला चेन्नई में स्कूटर चलाते समय गिरने से बेहोश हो गई थी, जिसे समय पर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

सौंदरराजन शुक्रवार को अपने घर पर परिजनों के साथ पोंगल त्योहार मनाने के लिए चेन्नई में थीं। फसल के उत्सव के आयोजन के दौरान सौंदरराजन ने सालिग्रामम में अपने आवास के बाहर एक महिला को स्कूटर से गिरते देखा और तत्काल महिला को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की।

महिला को अस्पताल ले जाने से पहले उपराज्यपाल ने खुद एम्बुलेंस के अंदर उसकी स्वास्थ्य की स्थिति की जांच की। यहां उपराज्यपाल के कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि तमिलिसाई सौंदरराजन (पोंगल त्योहार मनाने के लिए) चेन्नई में थीं। महिला की जान बचाने के लिए समय रहते सौंदरराजन के इस कदम की वहां उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…