सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ ‘गेट वेल सून’ लता मंगेशकर…

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ ‘गेट वेल सून’ लता मंगेशकर…

मुंबई, 11 जनवरी। स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित हो गईं हैं। उन्हें दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद से फिल्ममेकर मधुर भंडारकर और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर समेत लता दीदी के तमाम चाहनेवाले उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

गौरतलब है कि 92 वर्षीय लता मंगेशकर 13 नवंबर 2019 को निमोनिया के चलते गंभीर रूप बीमार हो गईं थी। उनके फेफड़ों में इन्फेक्शन हो गया था। तब भी उन्हें आईसीयू में रखा गया था। उस समय उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हुई थी। वह 28 दिन तक अस्पताल में भर्ती रही थीं। लेकिन धीरे-धीरे उनके मजबूत जज्बे और फैंस की दुआओं का असर दिखा और लता दीदी स्वस्थ होकर लौटीं। इस बार भी फैंस उनके लिए दुआएं कर रहे है । सोशल मीडिया पर गेट वेल सून लता मंगेशकर ट्रेंड हो रहा है।

80 साल संगीत की दुनिया मे एक्टिव रहीं 92 साल की लता मंगेशकर ने 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। संगीत में उनके योगदान को देखते हुए 2001 में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा था। 1989 में उन्हें फिल्मों का सबसे बड़ा सम्मान दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भी दिया गया।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…