सपा नेता आजम खान व अब्दुल्ला खान की रिहाई हेतु रामपुर से निकली बृज प्रार्थना यात्रा पहुंची गोवर्धन…

सपा नेता आजम खान व अब्दुल्ला खान की रिहाई हेतु रामपुर से निकली बृज प्रार्थना यात्रा पहुंची गोवर्धन…

योगी सरकार पर बोला जमकर हमला, ब्राह्मण हितैषी नहीं बीजेपी सरकार -अनन्त श्रोतिय…

बता दें कि सपा नेता आजम खान एवं उनके बेटे अब्दुल्ला खान की रिहाई व बेहतर स्वास्थ्य की कामना लेकिर अखिल भारत ब्राह्मण सभा न्यास द्वारा रामपुर से चली बृज प्रार्थना यात्रा मथुरा जनपद के तीर्थस्थल गोवर्धन पहुंची। गोवर्धन पहुंचने पर न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनन्त श्रोतिय एवं पंडित नवीन शर्मा आदि ने उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों की दयनीय स्थिति को लेकर योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। बीजेपी सरकार में ब्राह्मणों की दयनीय स्थिति पर गहन चिंता व्यक्त की और सभी ब्राह्मणों को एकजुट हो जाने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से समाजवादी पार्टी अध्यक्ष की प्रसंशा करते हुए कहा कि कल ही उन्होंने परशुराम को लेकर शिलान्यास किया और परशुराम जयंती को लेकर छुट्टी की घोषणा की है। उन्होंने सरकार से ब्राह्मणों हेतु बनाई जाने वाली नीतियों आदि में ब्राह्मणों को शामिल कर उनकी राय आदि समाहित करने की बात कही है।

इस अवसर पर अखंड ब्राह्मण सेवा न्यास ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत श्रोतिय, नवीन शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, सुभाष शर्मा सचिव, मनोरमा शर्मा महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, नीरज त्रिपाठी राष्ट्रीय संगठन मंत्री, रमाकांत शर्मा महावन तहसील अध्यक्ष, प्रदीप शर्मा छाता तहसील अध्यक्ष व छैल बिहारी कौशिक गोवर्धन तहसील अध्यक्ष, विनोद दीक्षित आदि लोग उपस्थित रहे।।

पत्रकार अमित गोस्वामी की रिपोर्ट…