“उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, मुंशी पुलिया” इकाई का हुआ पुनर्गठन…

“उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, मुंशी पुलिया” इकाई का हुआ पुनर्गठन…

महेश शर्मा -चेयरमैन, विवेक यादव-अध्यक्ष ,प्रदीप अग्रवाल- वरिष्ठ महामंत्री ,संतोष यादव -महामंत्री ,ताहिर हुसैन को कोषाध्यक्ष चुना गया…

14 जनवरी को नवगठित कार्यकारिणी का होगा शपथ ग्रहण समारोह…

आदर्श व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार कर रहा है संघर्ष: अविनाश त्रिपाठी…

एक- एक व्यापारी को जोड़ना, संगठन का लक्ष्य: अनिरुद्ध निगम…

बुधवार ,5 जनवरी उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की मुंशी पुलिया, इंदिरा नगर इकाई का पुनर्गठन किया गया पुनर्गठन बैठक में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी एवं ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम मुख्य रूप से मौजूद रहे संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में मुंशी पुलिया क्षेत्र के व्यापारियों की बैठक मुंशी पुलिया चौराहे पर आयोजित हुई मुंशी पुलिया के पूर्व अध्यक्ष जगदेव यादव के निधन के कारण मुंशी पुलिया इकाई का पुनर्गठन किया गया “मुंशी पुलिया आदर्श व्यापार” मंडल की कार्यकारिणी में व्यापारी नेता महेश शर्मा को चेयरमैन, विवेक यादव को अध्यक्ष , वीरेंद्र यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय चौरसिया , प्रभाकर श्रीवास्तव, राम नाथ पांडे को उपाध्यक्ष, प्रदीप अग्रवाल को वरिष्ठ महामंत्री संतोष यादव को महामंत्री ताहिर हुसैन को कोषाध्यक्ष शकील अहमद, महेश लालवानी को वरिष्ठ मंत्री,बृजेश गुप्ता एवं दिनेश मिश्रा को संगठन मंत्री, आनंद वर्मा को मीडिया प्रभारी तथा संरक्षक के रूप में ब्रजराज यादव ,सुरेश कुमार ,प्रभारी के पद पर गुलशन जसवानी ,संयोजक के पद पर अशोक मिश्रा को चुना गया
इस अवसर पर बोलते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ने कहा आदर्श व्यापार मंडल लगातार व्यापारियों के हितों की रक्षा कर रहा है, सभी व्यापारी संगठित होकर के व्यापारियों के लिए संघर्ष करें तथा ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ने इस मौके पर बोलते हुए कहा संगठन का लक्ष्य एक एक व्यापारी को जोड़ना है हर व्यापारियों को आदर्श व्यापार मंडल के सुरक्षा चक्र से संरक्षित करना है संगठन के संयोजक अशोक मिश्रा ने बताया नवगठित इकाई का 14 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह होगा शपथ ग्रहण समारोह में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे तथा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे

संजय गुप्ता

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…