हुक्काबार का वीडियो वायरल, लोगों ने स्थानीय पुलिस को कठघरें में किया खड़ा…

हुक्काबार का वीडियो वायरल, लोगों ने स्थानीय पुलिस को कठघरें में किया खड़ा…

साहिबाबाद। इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-13 में चल रहे हुक्काबार की पुलिस और प्रशासन से शिकायत हुई है। जिलाधिकारी गाजियाबाद और गाजियाबाद पुलिस को हुक्काबार का वीडियो ट्वीट किया गया है। इस ट्वीट को रिट्वीट करके तमाम लोगों ने स्थानीय पुलिस को कठघरे में खड़ा किया है।

एक ट्विटर हैंडल से मंगलवार दोपहर करीब एक बजे जिलाधिकारी गाजियाबाद, गाजियाबाद पुलिस, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और पुलिस अधिकारियों को टैग करते हुए एक ट्वीट किया गया। उसमें लिखा गया कि इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के प्रह्लादगढ़ी पुलिस चौकी क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-13 के यूनिक आर्केड भवन की दूसरी मंजिल पर नेक्स्ट लेवल नामक हुक्काबार चल रहा है। गाजियाबाद पुलिस का कोई डर नहीं है। पुलिस मौन है। इसके साथ एक वीडियो भी अपलोड किया गया है। उसमें तेज ध्वनि में संगीत बज रहा है। युवक हुक्का पीकर धुएं का गुबार छोड़ रहा है। अन्य युवक और युवतियां भी दिख रही हैं।

लोगों ने पुलिस को कठघरे में खड़ा किया : इस ट्वीट को तमाम लोगों ने रिट्वीट किया। उन्होंने पुलिस को पूरी तरह से कठघरे में खड़ा किया। लोगों ने लिखा है कि हुक्काबार किशोरों और युवाओं को नशे का आदी बना रहे हैं। पुलिस का मौन दर्शाता है कि किसी न किसी के शह पर यह अनैतिक कार्य हो रहा है। लोगों ने हुक्काबार पर कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस की सतर्कता पर सवाल : यूनिक आर्केड भवन वसुंधरा सेक्टर-13 से चंद कदम की दूरी पर अटल चौक पुलिस चेक पोस्ट है। पास के परशुराम चौक पर शाम को पुलिस की गाड़ी खड़ी रहती है। थोड़ी दूरी पर ही इंदिरापुरम कोतवाली है। बावजूद इसके यहां हुक्काबार चल रहा है। पुलिस की आखें आंख बंद किए हैं। पुलिस अधीक्षक ट्रांस हिंडन ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…