समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी के नेतृत्व में बाबा साहब…

समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी के नेतृत्व में बाबा साहब…

अम्बेडकर जन सन्देश यात्रा के माध्यम से दलित-पिछड़े समाज को समाजवादी पार्टी के…

द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराते हुए और समाज को समाजवादी पार्टी से जोड़ते हुए…

समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने के अभियान चलाया…

लखनऊ 30 दिसम्बर। समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी के नेतृत्व में बाबा साहब अम्बेडकर जन सन्देश यात्रा के माध्यम से दलित-पिछड़े समाज को समाजवादी पार्टी के द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराते हुए और समाज को समाजवादी पार्टी से जोड़ते हुए समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने के अभियान चलाया गया। जिसके तहत यात्रा के पहले चरण में जनपद इलाहाबाद, चित्रकूट, बांदा, महोबा, झांसी, ललितपुर, जालौन, कानपुर और आजमगढ़ में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर चौधरी ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्री अखिलेश यादव सामाजिक न्याय को स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने पर ही उत्तर प्रदेश के वंचित समाज को हक और अधिकार मिल सकेगा। कार्यक्रम में आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में श्री अखिलेश यादव को दोबारा प्रदेश का मुख्यमंत्री बनवाने का संकल्प दिलाया गया।
श्री चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार दलितों के साथ धोखा कर रही है। भाजपा सरकार की नीति दलित विरोधी है। संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। वंचित समाज का सम्मान और अधिकार सुरक्षित नहीं है। सरकार ने दलितों और पिछड़ों के साथ धोखा और छल किया है।
श्री चौधरी ने कहा कि आज दलित, पिछड़ा, नौजवान, किसान, मजदूर, महिलाएं सभी इस भाजपा सरकार से परेशान है। आरक्षण को खत्म करने का षडयंत्र किया जा रहा है। यह चुनाव वंचित वर्ग को अपने सम्मान और संविधान बचाने का आखिरी मौका है इस 2022 के चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर समाज सम्मान और संविधान बचाने में अपनी भूमिका निभाए।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…