कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद गांगुली अस्पताल में भर्ती…

कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद गांगुली अस्पताल में भर्ती…

कोलकाता, 28 दिसंबर। बीसीसीआई अध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गांगुली को कोरोना टीके के दोनों डोज लग चुके हैं और वह लगातार यात्रा कर रहे थे।

उन्हें सोमवार की रात एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका आरटी पीसीआर टेस्ट पॉजिटिव आया था।

बोर्ड के एक सूत्र ने कहा, ‘‘उन्हें वुडलैंड्स नर्सिंग होम ले जाया गया। उन्हें दवा दी गई है और उनकी हालत स्थिर है।’’

गांगुली को इस साल की शुरूआत में दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ह्र्दय से जुड़ी परेशानियों के बाद उनकी आपात एंजियोप्लास्टी कराई गई थी।

उनके बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली भी इस साल कोरोना संक्रमण का शिकार हुए थे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…