*युवती ने 14 वी मंजिल से कूदकर दी जान*

*युवती ने 14 वी मंजिल से कूदकर दी जान*

ग्रेटर नोएडा, 26 दिसंबर। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में रविवार सुबह एक विदेशी मूल की युवती ने कथित तौर पर कासा ग्रैंड सोसाइटी की 14वी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह लगभग 04:45 बजे बजे मूल रूप से केन्या की रहने वाली करीब 25 वर्षीय विनी मुन्यासा इदाम्बो पुत्री डेनियल इदाम्बो ने कासा ग्रैंड टॉवर बी की 14वी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। वह यहां फ्लैट नंबर 1107, टॉवर बी रहती थी।

घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए गंभीर रूप से घायल विनी मुन्यासा इदाम्बो को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रथमदृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस बिल्डिंग में रहने वाले लोगों से पूछताछ के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।