अभिनेता सलमान खान को सांप ने काटा, अस्पताल में चला इलाज…

अभिनेता सलमान खान को सांप ने काटा, अस्पताल में चला इलाज..

पनवेल फार्म हाउस में घटी घटना: प्रशंसकों में चिंता की लहर…

सलमान खान का कल है 56वां जन्म दिन…

लखनऊ/मुबंई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। सलमान खान कल 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। इस वजह से अभिनेता के फैंस काफी खुश थे लेकिन इस खुशी के बीच अभिनेता से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई, जिससे अभिनेता के फैंस चिंता में पड़ गए हैं। दरअसल, सलमान खान को सांप ने काट लिया है। ये घटना शनिवार देर रविवार रात की है, सलमान खान को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि सलमान खान रायगढ़ जिले के पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस में मौजूद थे। अभिनेता यहां पर क्रिसमस मनाने आए थे, लेकिन ये हादसा हो गया। सांप के काटने के बाद सलमान खान को तुरंत नवी मुंबई के कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती किया गया, यहां पर उनका इलाज चला।सलमान खान को जिस सांप ने काटा था, वह जहरीला नहीं था। ऐसे में सलमान खान की सेहत को कोई ज्यादा खतरा हुआ। अस्पताल में इलाज के अब सलमान खान फार्म हाउस पर आराम कर रहे हैं। अस्पताल से आज सुबह 9 बजे उन्हे छुट्टी दे दी गई। 27 दिसंबर यानी कल सलमान का बर्थडे है ऐसे में कहना मुश्किल है कि उनके जन्मदिन पर कोई बड़ा सेलिब्रेशन होगा या नहीं।

सलमान का पसंदीदा है पनवेल फार्म हाउस…..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने पनवेल फार्म हाउस में काफी समय बिताते हैं ये उनकी पसंदीदा जगहों में से एक है। अभी हाल ही में सलमान खान ने पनवेल स्थित फार्म हाउस में लंबा वक्त बिताया था। इस फार्म हाउस में चारों ओर हरियाली फैली हुई है। यहां तक कि सलमान ने यहां पर खेती के लिए भी जगह बनाई हुई है। हाल ही में लॉकडाउन के दौरान सलमान अपने फार्म हाउस में धान की खेती करते नजर आए थे। अगर बात सलमान खान के वर्क फ्रंट की करें तो इस समय सलमान खान बिग बॉस 15 होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में उनकी मूवी ‘अंतिम द फाइनल ट्रुथ’ रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। (26 दिसंबर 2021)

हिन्द वतन समाचार पर विशेष संवाददाता विजय आनंद वर्मा की रिपोर्ट