मोरक्को: तट रक्षकों ने तटों से 352 प्रवासियों को बचाया…

मोरक्को: तट रक्षकों ने तटों से 352 प्रवासियों को बचाया…

रबात, 22 दिसंबर। मोरक्को के तट रक्षकों ने बीते चार दिनों में तट से 352 अवैध प्रवासियों को बचाया है। ये जानकारी मोरक्को की सेना ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एमएपी समाचार एजेंसी के हवाले से बताया कि बचाए गए प्रवासियों में से ज्यादातर उप-सहारा अफ्रीकी देशों से हैं और वे अस्थायी नावों में यूरोप पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। रिपोर्ट में कहा गया कि बचाए गए लोगों का नौसेना ने प्राथमिक उपचार किया और उन्हें सुरक्षित रूप से पड़ोसी बंदरगाहों पर लाया गया। मोरक्को यूरोप पहुंचने के इच्छुक अफ्रीकी प्रवासियों के लिए एक पारगमन देश बन गया है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…