पुलिस रेहड़ी पटरी वालो से उगाही बंद करे…

पुलिस रेहड़ी पटरी वालो से उगाही बंद करे…

रेहड़ी पटरी लगाना, कानूनी व संविधानिक अधिकार…

नई दिल्ली, 20 दिसंबर। दिल्ली में रेहड़ी पटरी वालो से दिल्ली पुलिस द्वारा अवैध वसूली बंद की जाए, गरीब मज़दूर जो रेहड़ी पटरी लगा कर अपने परिवार का पेट पालता है उन पर दिल्ली पुलिस के अफसरों द्वारा अवैध वसूली की जाती है और पैसा न दिए जाने पर उनके साथ बदसलूकी की जाती है, उनका समान बर्बाद या जब्त कर लिया जाता है जो कि पूरी तरह से अमानवीय है और संविधान के विरुद्ध है। स्वराज इंडिया इस अवैध वसूली का जम कर विरोध करती है।

स्वराज इंडिया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नवनीत तिवारी ने कहा कि पथ विक्रेता (जीविका संरक्षण और पथ विक्रय विनियमन) अधिनियम, 2014 के तहत बिना कोई विकल्प दिए किसी भो रेहड़ी पटरी वाले को नही हटाया जा सकता है। हम पूरी दिल्ली में रेहड़ी पटरी वालो के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में आवाज़ उठाएंगे और इसके लिए दिल्ली भर में अभियान चलाएंगे।

ऐसा ही एक मामला लाल किले इलाके का है जहां दिल्ली पुलिस के कुछ अफसरों ने लाल किले के सामने रेहड़ी पटरी वालो से वसूली और अवैध कमाई का ज़रिया बना लिया है, इस इलाके में रेहड़ी पटरी वालो की शिकायत है कि दिल्ली पुलिस के चौकी इंचार्ज और कांस्टेबल इस इलाके के दलाल के साथ मिल कर रेहड़ी पटरी वालो से अवैध वसूली करते है और इन्होंने इसे अपनी अवैध कमाई का ज़रिया बना रखा है, पैसा न मिलने पर इस इलाके के एसीपी का नाम ले कर उनका आदेश बता कर उनका समान ज़ब्त लर लेते है और केवल एक समान का रसीद देते है बाकी समान बेच देते है जिस वजह से गरीब रेहड़ी पटरी वालो को उनका समान वापस नही मिलता है जिस वजह से उन्हें भारी नुकसान होता है।

इस संबंध में स्वराज इंडिया दिल्ली के रेहड़ी पटरी मोर्चा के अध्य्क्ष ने 6 दिसंबर, 2021 को लिखित शिकायत विजिलैंस विभाग, बाराखंबा को भी दी थी, जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई है और न कोई जवाब दिया गया है। यहां पर बहुत से विकलांग व्यक्ति भी है जो पटरी लगाते है जिनसे यह पुलिस वाले वसूली करते है और पैसा न मिलने पर इनका समान पलट कर खराब कर देते है। ऐसे कुछ लोगो का वीडियो भी सामने आया है जिसमे यह लोग अपनी आपबीती बता रहे है।

स्वराज इंडिया के दिल्ली प्रदेश रेहड़ी पटरी मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा की पूरी दिल्ली में हर जगह रेहड़ी पटरी वालो से दिल्ली पुलिस द्वारा अवैध वसूली की जाती है, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि 23 तारीख तक यदि दिल्ली पुलिस लाल किला चौकी इंचार्ज और कांस्टेबल व उनके साथ संलिप्त लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही नही करती है तो 24 दिसंबर को लाल किला चौकी का घेराव किया जाएगा। इस मामले में स्वराज इंडिया ने दिल्ली पुलिस कमिशनर व अल.जी को भी शिकायत करते हुए पत्र लिखा है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…