दुल्हन का हाथ पकड़कर दूल्हे ने की हर्ष फायरिंग…

दुल्हन का हाथ पकड़कर दूल्हे ने की हर्ष फायरिंग…

वीडियो वायरल…

गाजियाबाद, 10 दिसंबर। गाजियाबाद में हुए एक विवाह समारोह में दूल्हे द्वारा हर्ष फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हे ने दुल्हन को खुश करने के लिए उसका हाथ पकड़कर लगातार चार राउंड हवाई फायर किए।

यह वीडियो इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित एक फार्म हाउस में हुई शादी का बताया जा रहा है। आरोपी दूल्हे की पहचान की कोशिश की जा रही है। इस वीडियों में दूल्हा-दुल्हन के आसपास कुछ लोग भी खड़े दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद गाजियाबाद पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह पिस्टल जिससे यह फायरिंग की गई यह किसकी है।

गाजियाबाद में हथियार रखना अब एक स्टेट्स सिंबल जैसा प्रतीत होने लगा है। जिले में शस्त्र लाइसेंस बनवाने वालों की लंबी कतार है। वर्तमान में जनपद में करीब 14 हजार लोगों के पास शस्त्र लाइसेंस हैं और हजारों से ज्यादा आवेदन अब भी जिला मुख्यालय में लंबित हैं।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…