विधानसभा चुनाव को लेकर जनजागरण करेगी भाजपा…

विधानसभा चुनाव को लेकर जनजागरण करेगी भाजपा…

कासगंज। विधान सभा चुनाव को लेकर आगामी दिनों में जनपद में भी भाजपा की जन जागरण यात्रा आएगी। जन जागरण यात्रा के सफल आयोजन को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक की गई। वक्ताओं ने बैठक में मौजूद पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जन जागरण यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी और जिम्मेदारियां सौंपकर उनका अच्छे से निर्वहन करने को कहा।
बैठक का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य वक्ता ब्रज क्षेत्र यात्रा प्रमुख एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में भी भाजपा की जन जागरण यात्रा आएगी। जिसमे राष्ट्रीय या प्रदेश के नेता भूमिका निभाएंगे। कार्यकर्ताओं को इस यात्रा का उद्देश्य बताते हुए इसे सफल बनाने की अपील की। इस दौरान मुख्य अतिथि ने सह यात्रा प्रमुख श्योराज सिंह की सहमति से जिला यात्रा प्रमुख राजवीर भल्ला, सह यात्रा प्रमुख रवीश गुप्ता बनाए हैं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जन जागरण यात्रा सफल बनाने की अपील की। बैठक में सुरेश माहेश्वरी, दिनकरराव चतुर्वेदी, प्रवेंद्र सिंह राना, आदित्य कांकोरिया, महेंद्र सिंह राना, विकास यादव, कृष्णकांत वशिष्ठ, संजीव चौहान, जयवीर सिंह, अतुल चौहान, प्रतीक माहेश्वरी, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

पत्रकार मुकेश यादव की रिपोर्ट…