*पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी महत्व दें: कौशल किशोर…..*

*पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी महत्व दें: कौशल किशोर…..*

*केंद्रीय राज्य मंत्री व विधायक ने सांसद खेल स्पर्धा में बच्चों को किया पुरस्कृत*

*मलिहाबाद (लखनऊ)।* सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम में पहुँचे केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर व विधायक जय देवी कौशल ने छात्र व छात्राओं द्वारा किये गए शारीरिक व्यायाम, पुस्तक वाचन से प्रसन्न होकर बच्चों को पुरस्कृत किया। रविवार को महमूदनगर विद्यालय में आयोजित हुए सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम में बालक व बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा दिखाई, जिसमे पूर्व माध्यमिक विद्यालय मलहा की बालिकाओं ने शारीरिक व्यायाम का विशेष प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया तथा कक्षा 1 और 2 के छात्र छात्राओं ने पुस्तक एवं समाचार पत्र का वाचन कर कार्यक्रम में सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया।
केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। खेल कई प्रकार के होते हैं, जो हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। जिस तरह दिमाग के सही विकास के लिए शिक्षा जरूरी है, उसी तरह शारीरिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण हैं। शिक्षा के माध्यम से हम टीम भावना नहीं सीख सकते, लेकिन खेल से यह संभव है। ऐसे में जरूरत है हमें पढ़ाई के साथ साथ खेलों को भी महत्व देना चाहिए। उन्होने कहा कि स्कूल में खेलों को बढ़ावा देने के लिए इसे रेगुलर सब्जेक्ट की तरह नियमित एक्टिविटी करानी चाहिए।
खण्ड शिक्षा अधिकारी संतोष मिश्रा प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार, मंत्री फहीम बेग ने बालिकाओं की जीत की बधाई दी। इस अवसर पर विधायिका जयदेवी कौशल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मीनू वर्मा, प्रधानसंघ अध्यक्ष अखिलेश उर्फ अंजू सिंह, सिराज अहमद, सर्वेश कुमार, जितेन्द्र शुक्ला, मनोज मौर्य, रामजी, सहायक विकास अधिकारी कृषि रामऔतार गुप्ता, सचिव दिनेश शर्मा, महिपाल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता के साथ क्षेत्र के स्कूलों से आये बालक-बालिकाएं मौजूद रहीं।
*”हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,*