रिश्तों को शर्मसार करने का मामला…

रिश्तों को शर्मसार करने का मामला…

सुहागरात पर पति ने दो दोस्तों के साथ मिलकर किया पत्नी का रेप…

दुल्हन ने दर्ज कराई FIR…

इटावा/उत्तर प्रदेश:- उत्तर प्रदेश के इटावा से रिश्तो को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है,यहां सुहागरात पर पति ने अपनी पत्नी को नशीली दवा खिला दी और नशे की हालत में अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म की।हैरान कर देने वाला ये मामला इटावा के इकदिल थाने का है।

बताया जा रहा है कि ससुर ने अपने दामाद वीरपाल एवं उसके दो दोस्तों के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कर्म को लेकर चौबिया थाने में तहरीर दी है। ससुर ने कहा कि 28 नवंबर के दिन रविवार को उसने अपनी बेटी की शादी थाना चौबिया इलाके के रहने वाले वीरपाल के साथ की थी। 29 नवंबर को अगले दिन बेटी को खुशी-खुशी विदा किया, लेकिन दुल्हन का कहना है कि सुहागरात पर उसे नशे की गोली खिलाकर उसके पति ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसका रेप किया, उसे जब होश आया तो उसने पति के साथ कमरे में दो अन्य लोगों को भी पाया जो उसके साथ गलत काम कर रहे थे। हालत बिगड़ने पर लड़की को इटावा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वहीं फोन पर लड़की के परिजनों को सूचना देकर ससुराल वाले अस्पताल से फरार हो गए। हालत बिगड़ने पर लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। लड़की एवं उसकी मां ने बताया कि लड़के ने लड़की पर आरोप लगाया कि वह 4 माह का गर्भ लेकर आई है जिसके बाद उसके साथ घटना को अंजाम देने के बाद मारपीट भी की गई। फिलहाल लड़की की हालत खतरे से बाहर है, वही डॉक्टर की मानें तो लड़की के शरीर के अंदरूनी हिस्सों में चोट के निशान हैं एवं गैंगरेप की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

मामले में इटावा एसएसपी जयप्रकाश ने बताया कि तहरीर ले ली गई है एवं जांच चल रही है और जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…