आनंद डी घटराज की बल और बलिदान के क्लाइमेक्स में होगा जोरदार एक्शन…

आनंद डी घटराज की बल और बलिदान के क्लाइमेक्स में होगा जोरदार एक्शन…

मुंबई, 30 नवंबर। भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक आनंद डी घटराज की आने वाली फिल्म बल और बलिदान के क्लाइमेक्स में जोदार एक्शन देखने को मिलेगा।

अन्नी फिल्म्स प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही फिल्म बल और बलिदान में विनोद यादव के अपोजिट सुदीक्षा झा नजर आने वाली हैं। फिल्म ‘बल और बलिदान’ के निर्देशन की कमान अवार्ड विनर निर्देशक आनंद डी घटराज ने संभाल रखी है।फिल्म ‘बल और बलिदान’ की शूटिंग लखनऊ के नीम शरण में जोरो शोरो से चल रही है।हाल ही में फिल्म का क्लाइमेक्स शूट किया गया है। बल और बलिदान के क्लाइमेक्स में जोरदार एक्शन देखने को मिलेगा।

निर्देशक आनंद डी घटराज ने कहा कि फिल्म को हम ज्यादा से ज्यादा रियालस्टिक बनाना चाहते हैं इसलिए हम फिल्म में कई रमणीय लोकेशनों के साथ साथ गांव देहात के आम लोगों का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिससे इस धार्मिक जगह का और महत्व बढ़ सके।

गौरतलब है फिल्म बल और बलिदान में विनोद यादव, सुदीक्षा झा, अनूप अरोरा, सोनू पांडे, सुधा झा, विद्या सिंह, बृजेश त्रिपाठी, माही निशा, अजय यादव, रवि शेखर, प्रकाश जैस सहित कई कलाकार हैं।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…