*दुष्कर्म पीड़िता पर चाकू से हमला कर बदमाश फरार…..*

*दुष्कर्म पीड़िता पर चाकू से हमला कर बदमाश फरार…..*

*देवर ने किया था दुष्कर्म, पीड़िता पर केस वापस लेने का बनाया जा रहा था दबाव*

*लखनऊ/नई दिल्ली।* शाहदरा के आनंद विहार थाना क्षेत्र में एक दुष्कर्म पीड़िता पर केस वापस लेने की धमकी देते हुए दो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता दक्षिणपुरी स्थित अपने मायके में रह रही है। पीड़िता की शादी साल 2013 में पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में रहने वाले एक युवक से हुई थी। उसका पति नशे का आदी है। वह नशे में उसके साथ मारपीट करता था। इससे परेशान होकर इसी साल अप्रैल में वह पति से अलग त्रिलोकपुरी में ही अलग कमरा लेकर रहने लगी। इस दौरान पीड़िता ने एक ब्यूटी पार्लर की दुकान खोल ली। आरोप है कि सितंबर में उसका देवर उसकी दुकान में पहुंचा और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने उसके देवर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू की।
इसके बाद पीड़िता अपने मायके में ही आकर रहने लगी। देवर लगातार उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। पीड़िता के अनुसार, 24 नवंबर को वह अपने केस के सिलसिले में कड़कड़डूमा कोर्ट में वकील से मिलने आई थी। लौटते वक्त कड़कड़डूमा कोर्ट की लाल बत्ती पर स्कूटी सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाश उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान एक आरोपी ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
*”हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,*