*बच्चों के साथ खेलने पर पिता-पुत्र ने युवक को चाकू मारा…..*

*बच्चों के साथ खेलने पर पिता-पुत्र ने युवक को चाकू मारा…..*

*घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया*

*लखनऊ/नई दिल्ली।* दिल्ली के शाहदरा के सीमापुरी में बच्चों के साथ खेलने पर पड़ोसी पिता-पुत्र ने एक युवक को चाकू मार दिया। वारदात के बाद दोनों फरार हो गए। घायल युवक अमित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
अमित परिवार के साथ सीमापुरी के दिलशाद गार्डन इलाके में रहता है। अमित के अनुसार, शुक्रवार को वह घर के पास खाली प्लॉट में पड़ोसी बच्चों के साथ खेल रहा था। खेल के दौरान बच्चे शोर कर रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाला शब्बीर आया और अमित को खेलने से मना किया। अमित दोबारा से बच्चों के साथ खेलने लगा। इस पर शब्बीर गाली गलौच करने लगा। फिर अपने घर गया और बेटे कबीर के साथ आया। इसके बाद शब्बीर ने बेटे के साथ मिलकर अमित की पिटाई शुरू कर दी और चाकू मार दिया।
अमित के घायल होने पर दोनों फरार हो गए। घायल अमित को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस केस दर्ज कर पिता-पुत्र की तलाश कर रही है।
*”हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,*