बच्ची के साथ अश्लील हरकत में कैब चालक गिरफ्तार…

बच्ची के साथ अश्लील हरकत में कैब चालक गिरफ्तार…

नोएडा/उत्तर प्रदेश। थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के चौड़ा गांव में रहने वाली एक 10 वर्ष की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी कैब चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर 24 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चौड़ा गांव में रहने वाली एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ बीती रात को उसके पड़ोस में रहने वाले शिवकुमार ने घर में घुस कर जबरन अश्लील हरकत किया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही, पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। उन्होने बताया कि आरोपी कैब चालक है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…