मुख्यमंत्री योगी ने भरथना के खिलाड़ी अजित सिंह को किया सम्मानित…

मुख्यमंत्री योगी ने भरथना के खिलाड़ी अजित सिंह को किया सम्मानित…

भरथना के खिलाड़ी अजीत सिंह को मिला 25 लाख का चैक…

प्रदेश के कुल 8 व अन्य प्रदेशों से कुल 23 खिलाड़ी हुए सम्मानित…

ओलम्पिक-टोक्यो पैरालम्पिक गेम्स के भाला फेंक खिलाडी हैं अजीत…

खिलाड़ी अजीत ने इटावा सहित प्रदेश का किया है नाम रौशन…

टोक्यो पैरालम्पिक गेम्स बर्ष बीस बीस के पदक विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों के लिए आयोजित स्वागत सम्मान में भरथना के भाला फेंक जेवलिन थ्रो भारतीय पैरा एथलीट ओलम्पिक खिलाडी अजीत सिंह यादव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पच्चीस लाख रूपये का चैक प्रदान कर सम्मानित किया है।
बीते दिन गुरूवार को सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुरम् मेरठ में आयोजित खिलाडियों के स्वागत सम्मान के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तहसील क्षेत्र भरथना के ग्राम नगला विधी साम्हों निवासी ओलम्पिक-टोक्यो पैरालम्पिक गेम्स के भाला फेंक खिलाडी अजीत सिंह यादव को अंगवस्त्र, प्रशस्त्रि पत्र व खेल मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दी जाने वाली उच्चीस लाख रूपये की चैक प्रदान कर सम्मानित किया है।
खिलाडी अजीत सिंह यादव ने बताया कि मेरठ में आयोजित होने वाले उक्त भव्य स्वागत सम्मान समारोह में जनपद से वह अकेले खिलाडी थे, जबकि पूरे प्रदेश से कुल आठ खिलाडियों समेत अन्य प्रदेशों के विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल तेईस खिलाडियों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया है। उक्त कार्यक्रम के दौरान केन्द्र और प्रदेश सरकार के कई मंत्रीगणों की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।

पत्रकार रजत तिमोरी की रिपोर्ट…