वृंदावन में भक्ति की पराकाष्ठा इसकी पवित्रता बनाये रखने का दायित्व सभी का- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

वृंदावन में भक्ति की पराकाष्ठा इसकी पवित्रता बनाये रखने का दायित्व सभी का- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

मथुरा के वृंदावन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ…

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को श्रीबांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में कुंभ स्थल पर आयोजित हो ब्रज रज उत्सव का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। पर्यटक सुविधा केंद्र में मुख्यमंत्री ने संतों के साथ भोजन किया। इसके बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन और पूजन कर मनौती मांगी। उन्होंने ब्रज की धरती को नमन करते हुए कहा कि मिलकर काम करने पर परिणाम सामने आता है। ब्रज की धरती को रसखान के मुख से भी सुना। आप सभी सौभाग्यशाली हैं कि जन्म लेने का, सेवा करने का सौभाग्य इसी धरती पर मिला है। ब्रज रज उत्सव में हुनर हाट को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि वृंदावन में भक्ति की पराकाष्ठा है जिसकी पवित्रता बनाये रखना सभी का दायित्व है और हुनर किसी जाति पंथ का मोहताज नहीं है। केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है, कोई कोताही नहीं कर रही है। ब्रज रस के इस उत्सव के साथ देश के हुनर को एक मंच दिया गया है। पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया था। ब्रज रस उत्सव में हुनर हाट में इसका प्रमाण देाने को मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ब्रज के विकास के लिए कोई कोताही नहीं बरतेगी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की तरफ से 4.15 सौ करोड़ रुपये की योजनाएं ब्रज के विकास के लिए भेजी गई हैं। जो आने वाले समय में धरातल पर दिखाई देंगी।
संतों संग भोजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन में संत, महंत व भागवतवक्ता और तीर्थ पुरोहितों के साथ भोजन करने के लिए पहुंचे। करीब पांच सौ संत यहां मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने वृंदावन कुंभ मेला के सफल आयोजन की बातें सभी से कहीं और देश-प्रदेश में खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री जिस रूट से गुजरे हैं, उस मार्ग पर जगह- जगह तोरणद्वार बनाए गए हैं। हुनर हाट के शुभारंभ के दौरान वरिष्ठ भाजपाई मुख्तार अब्बास नकबी, मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, मथुरा की सांसद हेमा मालिनी आदि मौजूद थे।
संगीत के सुरों ने समां बांधा
ब्रज रज उत्सव में देश भर के प्रख्यात कलाकार श्रीबांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में यमुना के तट स्थित मंच पर पहुंच रहे हैं। बुधवार को संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति से सुरेखा एवं प्रेम भाटिया, अर्चना शर्मा ग्रुप ने समां बांध दिया। प्रत्येक दिन इस उत्सव में कलाकार लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे।
ये हैं कार्यक्रम
11 नवंबर को सर्कस-रेम्बो सर्कस ग्रुप
12 नवंबर को कथक एवं भजन संध्या में सदानन्द विश्वास ग्रुप एवं विपिन
सचदेवा की प्रस्तुति होगी।
13 नवंबर को अनूप जलोटा की भजन संध्या
14 नवंबर को बॉलीवुड के सुरेश वाडेकर द्वारा संगीत एवं भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।
15 नवंबर को महाभारत नाटिका का मंचन बॉलीवुड कलाकार पुनीत इस्सर करेंगे।
16 नवंबर को बॉलीवुड गायक कैलाश खेर अपनी जदुई आवाज से संगीत एवं भजन सुनाएंगे।
17 नवंबर को अंकिता बतरा की भजन संध्या होगी।
18 नवंबर को बॉलीवुड कलाकार अन्नू कपूर द्वारा सांस्कृतिक अंताक्षरी होगी।
19 नवंबर को बॉलीवुड त्रिचूर ब्रदर्स संगीत एवं भजन प्रस्तुत करेंगे।

पत्रकार अमित गोस्वामी की रिपोर्ट…