महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता चौहान का जोरदार स्वागत किया

महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता चौहान का जोरदार स्वागत किया

जनपद कासगंज:- भाजपा जिला कार्यालय कासगंज पर रविबार को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ सांत्वना पाराशर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता चौहान रही। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता चौहान का जिलाध्यक्ष डॉ सांत्वना पाराशर ने

पटका व माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। बैठक का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता चौहान ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया।उन्होंने कमल शक्ति संबाद 2 के बारे में बताया उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक बांटते हुए कहा कि 29 अक्तूबर को गृहमंत्री अमित शाह के ने

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

जहर वाला पानी पिलाकर 58 गायों की ले ली जान…

सदस्यता अभियान की शरुवात कर दी है।महिला मोर्चा की सभी मंडल अध्यक्षों की जिम्मेदारी रहेगी कि घर घर जाकर औऱ कैम्प लगाकर अधिक से अधिक सदस्यता कराएं। मिस काल करने के लिए पार्टी ने एक नंबर 7505403403 जारी किया है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर सदस्यता अभियान, मतदान सूची में वोट बढ़ाने का काम करेंगी। जिलाध्यक्ष सांत्वना पाराशर ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्तायों

को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक बूथ तक जन-जन तक पहुंचाना होगा। बैठक में मुख्यरूप से जिला महामंत्री हिना सिंह, ममता चौहान, अनीता उपाध्याय, मीना चौहान, आशा शर्मा, प्रियंका पुंढीर, नेहा चौहान, स्नेह लता, सविता गुप्ता, राजवाला शर्मा, पूनम शर्मा, संजू सोलंकी, सरिता बघेल, सीमा शर्मा, मधुलता, रासना, सुनीता आदि भी उपस्थित रहीं।

मुकेश यादव की रिपोर्ट

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

जहर वाला पानी पिलाकर 58 गायों की ले ली जान…