तेंदुए की खाल एवं नाखून बरामद, दो शिक्षकों सहित छह लोग गिरफ्तार

तेंदुए की खाल एवं नाखून बरामद, दो शिक्षकों सहित छह लोग गिरफ्तार

भोपाल, 31 अक्टूबर। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में तेंदुए के अवयवों को बेचने के आरोप में दो शिक्षकों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से तेंदुए की खाल और छह नाखून बरामद

किये गये हैं। मध्य प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) आलोक कुमार ने एक बयान में बताया कि वन्य प्राणी मुख्यालय को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग झाबुआ जिले में पेटलावद-राजोद मार्ग पर वन्यजीव के अवयवों को बेचने की फिराक में है।

उन्होंने कहा कि इस सूचना पर ‘स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स’, वन्य-जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो और विशेष कार्य बल (पुलिस) ने संयुक्त रूप से तुरंत कार्रवाई

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” पर…
https://hindvatannews.com/archives/107263

की और वन्यजीव का शिकार कर उसके अवयवों के अवैध परिवहन और अवैध व्यापार करने वाले छह आरोपियों को शनिवार को पेटलावद-राजोद मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।

कुमार ने बताया कि इनके पास से तेंदुए की एक खाल और छह नाखूनों के अलावा छह मोबाइल, चार पहिया और दोपहिया वाहन बरामद किये गये हैं।

उन्होंने कहा कि इनके खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। कुमार ने बताया, ”गिरफ्तार आरोपियों में से चार अलीराजपुर और दो धार जिले के निवासी है। इनमें से दो शिक्षक भी हैं।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” पर…

नवविवाहिता का शव घर मे फांसी के फंदे पर झूलती मिली…