कौआ मामन के संदीप यादव बने सपा के जिला सचिव…

कौआ मामन के संदीप यादव बने सपा के जिला सचिव…

ताखा-ऊसराहार के सपाईयों में दौड़ी खुशी की लहर…

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने तहसील ताखा ऊसराहार क्षेत्र के ग्राम कौआ मामन निबासी युवा सपा नेता संदीप यादव पुत्र रनवीर सिंह यादव को संगठन में जिला सचिव नियुक्त किया है।
आपको बतादें मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने तहसील ताखा ऊसराहार क्षेत्र के ग्राम कौआ मामन निबासी युवा सपा नेता संदीप यादव पुत्र रनवीर सिंह यादव को कार्यलय पर जिला सचिव पद ग्रहण कराते हुए उन्हें उक्त पद का नियक्ति पत्र सौंपा है।
नियुक्ति पत्र सौंपते हुए सपा जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा है कि बीते काफी समय से संदीप यादव का पार्टी के प्रति निष्ठा पूर्ण कार्य सराहनीय रहा है,पार्टी का अच्छा कार्य करने बालों को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की संस्तुति के उपरान्त नियुक्त किया जाता है।
युवा सपा नेता संदीप यादव को सपा का जिला सचिव बनाये जाने पर विद्याराम यादव, बृजनंदन यादव, संजीव कुमार, शोभाराम प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य गीतम सिंह पाल, अनुज यादव, प्रधान ध्यान सिंह, प्रधान संजीव कुमार, आलोक यादव, लालू, मोनू शुक्ला, धर्मेंद्र कठेरिया, पूर्व प्रधान अभिलाष सिंह आदि सपा नेताओं पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

पत्रकार रजत तिमोरी की रिपोर्ट…