पति को शराब पीना पड़ा महंगा, पत्नी ने चाकू से किया हमला…

पति को शराब पीना पड़ा महंगा, पत्नी ने चाकू से किया हमला…

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर। राजधानी दिल्ली में शाहदरा के मानसरोवर पार्क में मंगलवार शाम एक युवक को शराब पीकर अपने ढ़ाबे पर पहुंचना भारी पड़ गया। ढ़ाबे पर मौजूद पत्नी व सास उसे नशे में देखकर भड़क गई। पत्नी से चाकू से हमला कर दिया। वहीं सास लोहे के तवे से पीटने लगी। घायल होने के बाद 41 वर्षीय रिंकू गुप्ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित रिंकू गुप्ता परिवार के साथ मानसरोवर पार्क के श्रीराम नगर इलाके में रहते हैं। वह घर के पास ढाबा चलाते हैं। मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे वह शराब के नशे में ढ़ाबे पर पहुंचे। इस दौरान वहां पत्नी रेखा गुप्ता व सास शारदा देवी मौजूद थीं। उन्हें नशे में देखकर दोनों भड़क गई। रेखा ने उन्हें शराब पीन से मना किया था। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। रेखा ने सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। वह शारदा देवी लोहे के तवे से पीटने लगी। रिंकू घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस रेखा व शारदा देवी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…