कैदी वाहन के पहिए के नीचे आने से एक बुजुर्ग की मौत…

कैदी वाहन के पहिए के नीचे आने से एक बुजुर्ग की मौत…

कुशीनगर, 25 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कसया नगर में सोमवार को सुबह लगभग 10 बजे कैदी वाहन के पहिए के नीचे आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। चालक ने कुछ दूर आगे जाकर वाहन खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार,कुशीनगर नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर-15 वीर सावरकर नगर (सबया) निवासी 75 वर्षीय पूर्व शिक्षक मुंसफ अली रोज की भांति साइकिल से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। प्रतिदिन वह गांधी चौक शिवमंदिर के समीप अपने मित्र की दुकान पर बैठते थे, फिर घर जाते थे। सुबह लगभग 10 बजे वह उसी दुकान से निकलकर साइकिल लेकर आगे बढ़े कि पडरौना से कैदियों को लेकर देवरिया जा रहे जेल वाहन ने उन्हें रौंद दिया। मौके पर ही पूर्व शिक्षक की मौत हो गई। जिस वाहन से यह दुर्घटना हुई, उसे लेकर चालक तत्काल मौके से भाग गया! पर देवरिया मार्ग पर सिसवा महंथ गांव के समीप जाकर चालक ने वाहन खड़ा कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में शव को पोस्टमार्टन हेतु भेजा गया है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…