पाकिस्तान से हार मिलने के बाद भी कप्तान कोहली ने किया ये कारनामा, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने विराट…

पाकिस्तान से हार मिलने के बाद भी कप्तान कोहली ने किया ये कारनामा, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने विराट…

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर   रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत को भले ही हार मिली है, लेकिन भारत के कप्तान विराट कोहली ने एक बड़ा कारनामा अपने नाम कर लिया है। कप्तान कोहली टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है। इससे पहले कोहली वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल के साथ सर्वाधिक अर्धशतकों के साथ बराबरी पर थे। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जड़कर क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है।

श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने सात अर्धशतकों के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। भारत के सीमित ओवरों के उप-कप्तान रोहित शर्मा छह अर्धशतकों के साथ कोहली के सबसे करीबी भारतीय हैं।

टी20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक

विराट कोहली- 10

क्रिस गेल- 09

महेला जयवर्धने- 07

रोहित शर्मा- 06

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट