2,000 से अधिक शरणार्थी दक्षिण शहर से निकले

मेक्सिको में 2,000 से अधिक शरणार्थी दक्षिण शहर से निकले

तपाचूला (मेक्सिको), 24 अक्टूबर। दक्षिण मेक्सिको में 2,000 से अधिक शरणार्थी मुख्यत: मध्य अमेरिकी नागरिकों ने शनिवार को एक शहर से बाहर निकलना शुरू कर दिया, जहां वे कथित तौर पर फंसे हुए थे।

शरणार्थी अमेरिकी सीमा की ओर जा रहे हैं और उन्हें रोकने की कोशिश में पुलिस के साथ उनकी मामूली झड़पें हुई जिसमें एक बच्चे को सिर में मामूली चोट आयी लेकिन इसके बावजूद शरणार्थी आगे की ओर बढ़ रहे हैं।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”हिन्द वतन” समाचार की रिपोर्ट

सड़क दुर्घटना में दो बच्चों समेत तीन की मौत, चार घायल

होंडुरास, अल सल्वाडोर और हैती के हजारों शरणार्थी आवश्यक कागजों के लिए दक्षिण तपाचूला शहर में इंतजार कर रहे हैं। इन दस्तावेजों से उन्हें यात्रा करने की अनुमति मिल सकती है लेकिन इस प्रक्रिया में देरी हो गयी है।

तपाचूला से शनिवार को निकले शरणार्थियों में हैती के नागरिक शामिल नहीं हैं। हैती से हजारों शरणार्थी सितंबर में डेल रियो, टेक्सास में अमेरिकी सीमा पर पहुंचे थे।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”हिन्द वतन” समाचार की रिपोर्ट

आलीशान जिंदगी जीने के लिए देह व्यापार करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार