भाजपा ने दीपक से कमल तक कार्यक्रम में दीप जलाए

मप्र में भाजपा ने दीपक से कमल तक कार्यक्रम में दीप जलाए

भोपाल, 21 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी जनसंघ के 70 वें स्थापना दिवस को मध्य प्रदेश में उत्सव के तौर पर मना रही है। इस मौके पर दीपक से कमल तक की थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और नेताओं व कार्यकतार्ओं द्वारा दीपक जलाकर रंगोली बनाकर इस मौके को उत्सव के तौर पर मनाया जा रहा हैं। भाजपा द्वारा जनसंघ के स्थापना दिवस पर विशेष कार्यक्रम किए गए। दीप जलाए गए और रंगोली भी बनाई गई। प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा रैगांव विधानसभा के शिवराजपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल

हुए। वहीं प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में चुनाव अभियान समिति के संयोजक एवं नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह के साथ पार्टी पदाधिकारियों ने कमल दीप प्रज्जवलित किया। भारतीय जनसंघ के स्थापना

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

कोविड-19 : देश में टीकों की खुराक 100 करोड़ के पार पहुंचने पर इंदौर में थिरके स्वास्थ्य कर्मी

दिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा दीपक से कमल तक की थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिला मोर्चा की कार्यकतार्ओं ने कमल रंगोली बनाकर उस पर दीप प्रज्जवलित किए। प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने पार्टी कार्यकतार्ओं को जनसंघ के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना

जिन संकल्पों को साकार करने के लिए हुई थी, वह आज कार्यकतार्ओं की मेहनत और परिश्रम के बल पर पूरे हो रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने वरिष्ठ कार्यकतार्ओं का सम्मान किया। पार्टी के प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में महिला मोर्चा की कार्यकतार्ओं ने कमल रंगोली बनाकर पार्टी नेताओं की उपस्थिति में जनसंघ का स्थापना दिवस मनाया। राज्य के अन्य हिस्सों से भी इसी तरह के कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इन आयेाजनों में हिस्सा ले रहे है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

दो दिन में 24 लोगों की मौत; रेलवे स्टेशन वाली रेल लाइन बही, पुल टूटा