श्रीलंकाई नौसेना का जहाज भारतीय मछुआरों की नाव से टकराया, एक मछुआरा लापता

श्रीलंकाई नौसेना का जहाज भारतीय मछुआरों की नाव से टकराया, एक मछुआरा लापता

रामेश्वरम (तमिलनाडु), 19 अक्टूबर। श्रीलंकाई नौसेना के एक जहाज के भारतीय मछुआरों की नाव से टकराने की घटना के बाद समुद्र में गिरा मछुआरा अब भी लापता है। तटरक्षक और पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना सोमवार रात नेदुनथीवू में उस समय हुई जब श्रीलंकाई नौसेना का एक जहाज मछुआरों की नाव से टकरा गया। टक्कर की वजह से तीन मछुआरे समुद्र में जा गिरे। इनमें से दो को तो तत्काल श्रीलंका के कर्मियों ने बचा लिया लेकिन तीसरे मछुआरे का पता नहीं चल पाया और उसकी तलाश जारी है। मछुआरा तमिलनाडु के पुथुकोट्टाई के कोट्टाईपट्टिनम का रहनेवाला है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट👇

अदालत के रिकार्ड रूम में वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या…