राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी नायडू ने

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी नायडू ने

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि राष्ट्र को इस बल पर गर्व है। श्री नायडू ने शनिवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड साहस और विशिष्टता का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवानों और उनके परिजनों को बल के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देता हूं।” उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड को आतंकी हमलों को टालने के लिए उच्च कौशल और विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इस बल के जवान साहस और विशिष्टता का प्रतीक हैं। राष्ट्र को इन पर गर्व है।” उप राष्ट्रपति ने कहा, “राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के 37वें स्थापना दिवस पर बल के सदस्यों, पूर्व सदस्यों और आप सभी के परिजनों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। किसी भी चुनौती के विरुद्ध अदम्य साहस, कौशल का पर्याय है। आतंकवादी इरादों को विफल करने में आपकी भूमिका पर देश को गौरव है।”

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के मस्जिद में आतंकवादी हमले की निंदा की…