मछली पकड़ने गए युवक की मौत

मछली पकड़ने गए युवक की मौत

बरपेटा (असम), 13 अक्टूबर। बरपेटा जिला के सरभोग थाना क्षेत्र के धर्मपुर में बीती रात एक हादसा हो गया। इसमें मछली पकड़ने गये युवक की मौत हो गयी। घटना को लेकर शोक का माहौल व्याप्त है। जानकारी के अनुसार धर्मपुर निवासी हाबेज उद्दीन नामक युवक शाम को पास के खेत में मछली पकड़ने गया था।

युवक जब देर रात तक घर नहीं लौटा तो घर वाले परेशान हो गये। इसके बाद परिजनों और पड़ोसियों ने युवक की तलाश की तो वह खेत के बीचो-बीच पानी में तैरते हुए मिला। बाद में उसे कलगछिया सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के दुखद निधन से परिवार के साथ-साथ गांव में भी शोक की लहर दौड़ गयी है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

रेप के आरोपी सब इंस्पेक्टर से दूसरे पुलिस वाले ने मांगी रिश्वत