महिला से गैंगरेप का एक आरोपी गिरफ्तार

महिला से गैंगरेप का एक आरोपी गिरफ्तार

नोएडा, 12 अक्टूबर। जेवर के गांव के जंगल में अनुसूचित जाति की महिला से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। सोशल मीडिया पर उसकी फोटो भी शेयर की है। वहीं, पीड़ित महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जेवर के गांव की रहने वाली अनुसूचित जाति की महिला रविवार को खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इस बीच गांव के युवक ने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर

महिला से दरिंदगी की थी। डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि सोमवार को एक आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान देवदत्त उर्फ देवू के रूप में हुई है। महिला को आरोपी की फोटो दिखाई गई तो उसकी पहचान कर ली गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी महेंद्र पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

बच्चों और किशोरों को नशे से दूर रहना कौन सिखाएगा ..ज्योति बाबा…