भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को संगठनात्मक बैठक…

भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को संगठनात्मक बैठक…

कासगंज। भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में चार सत्रों में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया, विशिष्ट अतिथि ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, ब्रज क्षेत्र महामंत्री नागेंद्र सिकरवार, बृजक्षेत्र उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, विधायक देवेंद्र राजपूत, ममतेश शाक्य, नीरज शर्मा रहे। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष श्री सोलंकी ने अतिथियों का अभिनंदन किया। बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा हुई। साथ ही आगामी चुनाव के संबंध में कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गए। मुख्य अतिथि प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया ने बताया आने वाले विधानसभा चुनावों में कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत मेहनत के साथ जुटना है। बूथ पर जाकर बैठक करनी होंगी। वोट बढ़ाने का काम भाजपा कार्यकर्ताओं को करना है। सदस्यता अभियान जोरों से चल रहा है, कार्यकर्ता अधिक से अधिक सदस्य बनाएं। पन्ना प्रमुख बनाने का काम जिले के प्रत्येक बूथ पर किया जा रहा है। सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथ पर पन्ना प्रमुख बनने की जिम्मेदारी लेनी होगी। बृजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कार्यकर्ताओं को पन्ना प्रमुख जल्द से जल्द बनाकर जिले और क्षेत्र को भेजें। बूथ शक्ति केंद्रों पर बूथ प्रभारी बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। जनपद की तीनों विधान सभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी को जिताना है। कार्यक्रम का संचालन कृष्णकांत वशिष्ठ ने किया। बैठक में केत सिंह वर्मा, नवल कुलश्रेष्ठ, डा. बीडी राणा, गौरी शंकर शर्मा, सुरेश माहेश्वरी, शिवकुमार भारद्वाज, संजीव चौहान, राम गोविंद महेरे, सीमा शाक्य, कौशल साहू, हीरालाल कश्यप, संजय सोलंकी, रामनिवास राजपूत, अनुरोध प्रताप सिंह, विष्णुदेव पाठक, जितेंद्र बघेल, रविन्द्र ब्रह्मचारी, राकेश अग्रवाल, प्रवेंद्र राणा, आकाशदीप वर्मा, सीमा शाक्य, मिथलेश वर्मा, राजेन्द्र बोहरे, योगेंद्र चौहान, सांत्वना पाराशर, हिना सिंह, डा. जय सिंह वर्मा, खूब सिंह लोधी, डीएस लोधी, कुलदीप प्रतिहार, हिमांशु उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

पत्रकार मुकेश यादव की रिपोर्ट…