कोविड टीकाकरण 94.70 करोड़ के पार

कोविड टीकाकरण 94.70 करोड़ के पार

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर। देश में पिछले 24 घंटे में 66 लाख 85 हजार से अधिक कोविड टीके दिये गये है और इसके साथ ही कुल टीकाकरण 94 करोड 70 लाख से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक कुल 66 लाख 85 हजार 415 कोविड टीके दिये गये हैं। इसके साथ 94 करोड़ 70 लाख 10 हजार 175 कोविड टीके लगाये जा चुके है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 23 हजार 624 कोविड रोगी स्वस्थ हुए हैं।

कोविड संक्रमण से उबरने कुल व्यक्तियों की संख्या वाले तीन करोड़ 32 लाख 71 हजार 915 हो गई है।वहीं स्वस्थ होने की दर 97.99 प्रतिशत दर्ज की गयी है। पिछले 24 घंटे में 18,166 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। देश में इस समय दो लाख 30 हजार 971 कोविड मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण दर 0.68 प्रतिशत हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कुल 12 लाख 83 हजार 212 कोविड परीक्षण किए गये हैं। अब तक 58 करोड़ 25 लाख 95 हजार 693 परीक्षण किए हैं।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”हिन्द वतन” समाचार की रिपोर्ट

किशोरी से दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो…