ई-रिक्शा चालक को सुआ मारकर मौत के घाट उतारा, सवारी भरने को लेकर था विवाद

ई-रिक्शा चालक को सुआ मारकर मौत के घाट उतारा, सवारी भरने को लेकर था विवाद

नई दिल्ली, 06 अक्टूबर। सरिता विहार इलाके में पहले सवारी भरने को लेकर सोमवार रात दो ई-रिक्शा चालकों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक ई-रिक्शा चालक ने दूसरे की बीच सड़क पर सुआ घोंपकर हत्या कर दी। मृतक अरविंद के शव को सरिता विहार थाना पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सरिता विहार थाना पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित

अवधेश को गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण पूर्वी जिले की पुलिस उपायुक्त ईशा पांडेय ने बताया कि अरविंद परिवार के साथ सरिता विहार एलआइजी फ्लैट के पास रहता था और ई-रिक्शा चलता था।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर एसएसबी के जवान ने की आत्महत्या…

इसी इलाके में रहने वाला अवधेश उर्फ पप्पू भी ई-रिक्शा चलाता है। अरविंद और अवधेश दोनों सरिता विहार मेट्रो स्टेशन से सरिता विहार कालोनी के रूट पर ई-रिक्शा चलाते

हैं। दोनों के बीच सवारी बैठाने को लेकर कई दिन से विवाद चल रहा था। सोमवार रात अरविंद का रिक्शा अवधेश के रिक्शे से टकरा गया। इसके बाद दोनों में हाथापाई होने लगी। इसी बीच अवधेश ने अर¨वद पर सुआ से हमला कर भाग गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और उसे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान अरविंद की मौत हो गई।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

किशोरी से दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो…