हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

बड़खल फ्लाईओवर पर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

फरीदाबाद, 06 अक्टूबर। बड़खल फ्लाईओवर पर दिल्ली की ओर जाते वक्त बाइक सवार एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उसे बीके अस्पताल में दाखिल कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच

शुरू कर दी है। पाली पीर कॉलोनी के रहने वाले सिराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपना प्राइवेट बिजनेस करता है। सोमवार को उसे फोन पर सूचना मिली कि उसके बेटा साहिल अपने निजी कार्य से बदरपुर बॉर्डर जा रहा था। जहां उसका बड़खल फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट हो गया है। इस सूचना के बाद सिराज व उसका छोटा बेटा मौके पर पहुंचे। जहां उन्हें पता चला कि ट्रैफिक पुलिस कृष्णकुमार उसे उसे सरकारी गाड़ी से उपचार के लिए बीके अस्पताल लेकर गया

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

स्कूल से लौट रही छात्रा को अगवा कर, किया बलात्कार…

है। जहां डॉक्टरों ने उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। संजय कॉलोनी में कार की टक्कर से एक बाप व उसका 11 वर्षीय बेटा घायल हो गया। जिन्हें उपचार के लिए बीके अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नंगला एंक्लेव के श्रवण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3

अक्तूबर को वह सोहना रोड़ संजय कालोनी मार्केट से सामान खरीदकर अपने 11 वर्षीय बेटे आदित्या कुमार के साथ अपने घर नंगला इन्कलेव जा रहा था। शाम करीब साढ़े 6 बजे जब वह पीर से थोड़ा आगे पहुंचे तो पीछे से आए कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। वह अपने बेटो को ईलाज के लिए बीके अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय श्रृंगी ऋषि उच्चतर माध्यमिक…