शिकायत वापस न लेने पर महिला को पति से मिल रही धमकियां

शिकायत वापस न लेने पर महिला को पति से मिल रही धमकियां

गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसे धमकाने और जान से मारने की धमकी देने पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि उसका और उसके पति का आपस में विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर महिला ने पति के खिलाफ सीएडब्ल्यू (क्राइम अगेंस्ट वूमेन) सेल में शिकायत की हुई है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे फोन पर शिकायत वापस लेने के लिए धमकाया। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह दिल्ली विकासपुरी की रहने वाली हैं और फिलहाल सेक्टर-30 में रहती है। उसने बताया कि उसके और उसके पति के बीच में विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर उसने एक शिकायत सीएडब्ल्यू (क्राइम अगेंस्ट वूमेन) सेल में दी हुई है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे फोन कर शिकायत वापिस लेने के लिए धमकाया है। ऐसा न करने पर पति ने उसे, उसकी मां और बहन को जान से मरवाने की धमकी दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

युवती के साथ उसी के मंगेतर ने ही नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म किया…