कृष्णा नगर कॉलोनी को उजड़ने नहीं दिया जाएगा: प्रेमचंद

कृष्णा नगर कॉलोनी को उजड़ने नहीं दिया जाएगा: प्रेमचंद

ऋषिकेश, 27 सितंबर। कृष्णा नगर कॉलोनी में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कृष्णा नगर कॉलोनी को उजड़ने नहीं दिया जाएगा। कॉलोनी को विकसित किया जाएगा। संवारा जाएगा।

 

अग्रवाल ने कृष्णा नगर कॉलोनी के आंतरिक सड़क मार्गों के निर्माण के लिए विधायक निधि से 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। अग्रवाल ने भी बुजुर्गों को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने लोगों की समस्याओं को सुना एवं उनके निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। अग्रवाल ने कहा है कि कृष्णा नगर कॉलोनी को जो लोग उजाड़ने की बात करते हैं उन्हें आने वाले समय में जनता सबक सिखाएगी। अनेक विकास योजनाएं कृष्णा नगर कॉलोनी में संचालित हो रही हैं। कॉलोनी को नगर निगम में शामिल कराने के लिए वे प्रयासरत हैं।

 

इस अवसर पर वीरभद्र मंडल के अध्यक्ष अरविंद चौधरी, सदानंद यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा, राजकुमार भारती, पुरुषोत्तम, सदानंद यादव, सुनील यादव, करण सिंह, आरती दुबे, निर्मला उनियाल, मीरा सिंह, पिंकी भारद्वाज, गंगा देवी, लक्ष्मी वर्मा, जमुना देवी, अनिल कुमार, राहुल कुकरेती, प्रिया ढकाल, चरण सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर निगम की पार्षद एवं मंडल महामंत्री सुंदरी कंडवाल ने किया।

“हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट