सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

गोलाघाट (असम), 27 सितंबर। गोलाघाट जिला के बोकाखात में हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि बीती रात सड़क किनारे खड़े एक ट्रक (एएस-01केसी-0102) के पीछे से बिना नंबर की नई तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार ठोकर मार दिया। जिसके चलते बाइक चलक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइक पर सवार अन्य एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृत बाइक चालक की पहचान मनोज बर्मन (25) के रूप में की गई है। घटना के समय मृतक अपनी फार्मेसी बंद कर घर जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक दुर्घटना का शिकार हो गयी। वही बाइक पर पीछे बैठे गंभीर रूप से घायल मनमोहन सैकिया (26) का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

“हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट