एक झपटमार गिरफ्तार, उसका नाबालिग साथी हिरासत में

नवी मुंबई में एक झपटमार गिरफ्तार, उसका नाबालिग साथी हिरासत में

ठाणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया गया है और उसके नाबालिग साथी को हिरासत में लिया गया है। इन दोनों पर सुबह सैर के लिए जाने वाले लोगों की सोने की चेन छीनने का आरोप है। नवी मुंबई के

पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि मुख्य आरोपी विजय चव्हाण (20) को मुंबई के गोवांदी से गिरफ्तार किया गया। चव्हाण और उसका साथी मोटरसाइकिल से नवी मुंबई आते थे और सानपाड़ा तथा नेरुल जैसे

इलाकों में सुबह सैर पर निकले लोगों को निशाना बनाते थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों ही मुंबई और नवी मुंबई में झपटमारी के कम से कम छह मामलों में वांछित थे। पुलिस ने उनके पास से 4.35 लाख रुपये की सोने की कई चेन और एक लाख रुपये नगद भी बरामद किए हैं।

“हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट