मुख्यमंत्री धामी का दावा, प्रदेश में बहुमत से बनाएंगे सरकार

मुख्यमंत्री धामी का दावा, प्रदेश में बहुमत से बनाएंगे सरकार

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा की दो दिवसीय कार्यसमिति के अंतिम दिन आज सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में शिकरत की। इस दौरान ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण भी मौजूद रहे। यह बैठक रुड़की में आयोजित की गई। धामी ने कहा कि प्रदेश में बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। कार्यकर्ताओं ने

पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। धामी ने सभी से मिशन 2022 में जुट जाने का आह्वान किया। भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा ईदगाह चौक के पास स्थित एक होटल में दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओबीसी मोर्चा भाजपा का एक अभिन्न अंग है, जो सभी को साथ जोड़ने

का कार्य करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा 2022 के चुनाव में पूरी तैयारी के साथ अभी से जुट गई है। विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर से उत्तराखंड में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर भी सीएम धामी ने वार करते हुए कहा कि परिवर्तन पंजाब में दिखाई दे रहा है। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, कुंवर प्रणव चैम्पियन समेत कई नेता मौजूद रहे।

“हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट