तिरंगा यात्रा में शामिल होने केजरीवाल पहुंचे हल्द्वानी

तिरंगा यात्रा में शामिल होने केजरीवाल पहुंचे हल्द्वानी

देहरादून/हल्द्वानी, 19 सितंबर। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को उत्तराखंड पहुंचे हैं। वे अपने एक दिन के दौरे पर सुबह करीब 11: 45 बजे पतंनगर एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल सहित अन्य आप नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद केजरीवाल सड़क मार्ग से हल्द्वानी के

लिए रवाना हो गए। वह हल्द्वानी में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। केजरीवाल का उत्तराखंड का यह तीसरा दौरा है। वह बेरोजगारी के मुद्दे पर राज्य सरकार को लगातार घेर रहे हैं। कुमाऊं क्षेत्र का यह उनका पहला दौरा है। इससे पहले वह दो बार देहरादून आ चुके हैं।

”हिन्द वतन” समाचार की रिपोर्ट