देश के अंतरिक्ष स्टेशन पर 90 दिनों तक रहने के बाद चीनी अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे…

देश के अंतरिक्ष स्टेशन पर 90 दिनों तक रहने के बाद चीनी अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे…

बीजिंग, 17 सितंबर । चीन के अब तक के सबसे लंबे मिशन में, देश के अंतरिक्ष स्टेशन पर 90 दिनों तक रहने के बाद चीनी अंतरिक्ष यात्री शुक्रवार को पृथ्वी पर लौट आए।

अ्रंतरिक्ष यात्री नी हाइशेंग, लियू बोमिंग और टैंग होंगबो स्थानीय समयानुसार शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे के बाद ‘शेनझोउ-12’ अंतरिक्ष यान के जरिए पृथ्वी पर लौटे। बृहस्पतिवार को सुबह वे अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुए थे।

सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने गोबी रेगिस्तान में अंतरिक्ष यान को उतरते हुए दिखाया।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…