खेल शिक्षिका की हत्या कर शव स्टेशन के पास खेत में फेंका…

खेल शिक्षिका की हत्या कर शव स्टेशन के पास खेत में फेंका…

हत्या से इलाके में सनसनी , सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप…

बिजनौर। जिले में एक शिक्षिका की हत्या कर दी गई। हत्या से आसपास में सनसनी फैल गई। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि सर्वोदय कॉलोनी निवासी एक युवती की हत्या कर दी गई। युवती जीजीआईसी में खेल शिक्षिका थी। वह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। दोपहर करीब दो बजे उसका शव रेलवे स्टेशन के पास पड़ा मिला। उसके गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था। वहीं पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। उधर, पुलिस अभी हत्या कैसे और किसने की, इस संबंध में कुछ नहीं बोल रही है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…