विधवा से युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध में मारपीट

विधवा से युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध में मारपीट

चित्रकूट, 02 सितंबर। कर्वी कोतवाली के सीतापुर चौकी अंतर्गत एक गांव में विधवा महिला के साथ दबंग युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया तो युवक ने उसका कान काट लिया और सिर पर पत्थर मार दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि आरोपित फरार है।

30 वर्षीय महिला के पति की पांच साल पहले मौत हो गई है। उसके एक बच्चा है। वह अपने परिवार का भरणपोषण मेहनत मजदूरी करके करती है। बताते हैं कि बुधवार की रात में वह अपने घर में थी तभी पड़ोसी अशोक कुमार पटेल उर्फ बब्लू उसके पास पहुंचा। जबरन दुष्कर्म का प्रयास के लगा।

महिला ने विरोध किया तो उसने उसके कान काट लिया और सिर में पत्थर मार जख्मी कर दिया।घायल महिला के शोर मचाने पर आरोपित भाग निकला। पुलिस ने गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने बताया कि एक साल से फोन कर आरोपित उसे परेशान करता था। आरोपित उसके रिश्ते में आता है जिससे उसने शिकायत नहीं की थी।

जिससे वह इस हद तक उतर आया। सीतापुर चौकी प्रभारी भागीरथ पांडेय ने बताया कि महिला और आरोपित रिश्तेदार हैं। महिला बाहर काम करती है वह उससे पसंद नहीं है जिसके लिए आरोपित ने मना किया था। जिसमें दोनों के बीच विवाद हुआ है। वहीं पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपी युवक और महिला के बीच पहले से ही संबंध है। किसी बात को लेकर इनके बीच कहासुनी हो गई जिससे इनके बीच मारपीट हुई। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल आरोपित फरार है।